Area 51 Kya Hai, Mystery Of Area 51 In Hindi Is America Reverse Engineering The Technology Of Aliens [Area 51क्या है? एरिया 51 में एलियंस टेक्नोलॉजी की रिवर्स इंजीनियरिंग कर रहा अमेरिका? जानिए क्या है रहस्य]

Area 51 Kya Hai, Mystery Of Area 51 In Hindi Is America Reverse Engineering The Technology Of Aliens [Area 51क्या है?  एरिया 51 में एलियंस टेक्नोलॉजी की रिवर्स इंजीनियरिंग कर रहा अमेरिका? जानिए क्या है रहस्य] :

Area 51 Kya Hai: "दो संभावनाएं हैं या तो हम इस ब्रह्मांड में अकेले हैं या हम नहीं ये दोनों ही काफी डरावनी हैं।" मशहूर साइंस फिक्शन लेखक सर ऑर्थर सी क्लार्क द्वारा कही गई ये बात एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल लाइफ को लेकर जेहन में कई सवाल पैदा करती है। परग्रही जीवन को लेकर पिछले लंबे समय से खोजबीन जारी है। हालांकि, उनके अस्तित्व की पहेली को लेकर अभी तक कोई हल नहीं निकला है। वहीं समय समय पर लोगों द्वारा अज्ञात उड़न तश्तरियों और एलियंस को देखने का दावा किया जाता रहा है। 
एलियंस की जब बात आती है। ऐसे में साल 1947 में अमेरिका के रोजवेल की घटना का जिक्र सबसे पहले किया जाता है। कई लोगों का दावा है कि इस दौरान रोजवेल में एक यूएफओ क्रैश हुआ था। इस क्रैश में एलियंस का शव भी बरामद हुआ। लोगों के मुताबिक अमेरिकी सरकार ने एलियंस के शव और क्रैश हुए मलबे को किसी खास जगह पर छिपा दिया। कई लोगों का मानना है ये खास जगह कोई और नहीं बल्कि अमेरिका के नेवादा में स्थित एरिया 51 है। 
Area 51 Kya Hai, Mystery Of Area 51 In Hindi Is America Reverse Engineering The Technology Of Aliens [Area 51क्या है?  एरिया 51 में एलियंस टेक्नोलॉजी की रिवर्स इंजीनियरिंग कर रहा अमेरिका? जानिए क्या है रहस्य]

लोगों के मुताबिक इस खास जगह पर अमेरिकी सरकार एलियंस टेक्नोलॉजी की रिवर्स इंजीनियरिंग कर रही है। एरिया 51 अमेरिकी सेना की फैसिलिटी है, जो आपको रेगिस्तान के बीचों बीच मिलेगी। यह जगह किसी भी शहर से मीलों दूर है l

यहां पर आना ही सबसे बड़ी चुनौती है। किसी बाहरी शख्स का इस जगह पर आना बिल्कुल प्रतिबंध है। अगर कोई बाहरी शख्स एरिया 51 के आसपास भी दिखता है। ऐसे में उस पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।  
Area 51 Kya Hai, Mystery Of Area 51 In Hindi Is America Reverse Engineering The Technology Of Aliens [Area 51क्या है?  एरिया 51 में एलियंस टेक्नोलॉजी की रिवर्स इंजीनियरिंग कर रहा अमेरिका? जानिए क्या है रहस्य] 

कुछ सालों पहले मशहूर पॉडकास्टर जो रोगन के शो में बॉब लजार ने एरिया 51 को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया था। बॉब लजार ने बतया कि उन्होंने एरिया 51 में एलियंस टेक्नोलॉजी पर रिसर्च किया। वे एरिया 51 में एलियंस टेक्नोलॉजी की कैसे रिवर्स इंजीनियरिंग की जा सकती है इस पर काम कर रहे थे।  

वहीं आधिकारिक तौर पर एरिया 51 को मिलिट्री टेस्टिंग साइट और एयर फोर्स फैसिलिटी सेंटर के रूप में बताया गया है। एरिया 51 का पूरा क्षेत्र काफी वीरान और रहस्यमयी है। हालांकि, पहले ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। 1955 से पहले यहां पर लोग रहा करते थे लेकिन उसके बाद अमेरिकी सरकार ने अपने विशिष्ट प्रयोगों के लिए इस जगह को पूरी तरह खाली करवा दिया।

About Author : Mr. Suraj Singh Joshi

नमस्कार दोस्तो, स्वागत है आपका इस वेबसाइट पर मेरा नाम है Suraj Singh Joshi और मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। मैंने यह वेबसाइट खास उनके लिए क्रिएट किया है, जो Digital Markering, Website Designing, Exam Preparations Or General Knowledge के बारे में जानना चाहते है क्योंकि यहाँ आपके लिए Blogging और Make Money, SEO, Adsense And News Updates etc जैसे Topics पर आर्टिकल मिलेंगे जो नए Updates के साथ है। मैं यहाँ पर नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करता हूं। ❤


Let's Get Connected: Twitter | Facebook | Youtube

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url