विश्व का सबसे बड़ा प्रमुख आतंकवादी संगठन, Top 10 Aatankwadi sangathan in the world (World top 10 deadliest terrorist organizations in the world)

विश्व का सबसे बड़ा प्रमुख आतंकवादी संगठन, Top 10 Aatankwadi sangathan in the world (World top 10 deadliest terrorist organizations in the world)

 विश्व का सबसे बड़ा प्रमुख आतंकवादी संगठन, Top 10 Aatankwadi sangathan in the world 

World top 10 deadliest terrorist organizations in the world)

दुनिया में यूं तो कई छोटे बड़े आतंकी संगठन हैं . लेकिन ये 10 संगठन ऐसे हैं , जो करीब एक अरब लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं. खास बात यह है कि इन्हें दुनिया के लगभग सभी देशों ने ब्लैक लिस्ट में डाला हुआ है.

1.  IRISH REPUBLICAN ARMY: 

आयरिश रिपब्लिकन आर्मी आयरलैण्ड की मुक्ति के लिए गठित क्रान्तिकारी सैनिकों का संगठन था। इसका लक्ष्य आयरलैण्ड को ब्रिटेन से पूर्णतः मुक्त कराना था। 'आयरिश रिपब्लिकन ब्रदरहुड' नामक संगठन इसका पितृसंगठन था जिसकी स्थापना 1913 में की गई थी। जब आंग्ल-आयरी-संधि हुई और युद्धविराम लागू हुआ तो, इसमें विभाजन हो गया।[post_ads]

2. NAXAL/NAXALITES:

 नक्सलवाद कम्युनिस्ट क्रांतिकारियों के उस आंदोलन का अनौपचारिक नाम है जो भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन के फलस्वरूप उत्पन्न हुआ। नक्सल शब्द की उत्पत्ति पश्चिम बंगाल के छोटे से गांव नक्सलबाड़ी से हुई है जहां भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता चारू मजूमदार और कानू सान्याल ने सत्ता के खिलाफ़ एक सशस्त्र आंदोलन की शुरुआत की। मजूमदार चीन के कम्यूनिस्ट नेता माओत्से तुंग के बहुत बड़े प्रशंसकों में से थे और उनका मानना था कि भारतीय मज़दूरों और किसानों की दुर्दशा के लिए सरकारी नीतियां जिम्मेदार हैं जिसकी वजह से उच्च वर्गों का शासन तंत्र और फलस्वरुप कृषितंत्र पर वर्चस्व स्थापित हो गया है। इस न्यायहीन दमनकारी वर्चस्व को केवल सशस्त्र क्रांति से ही समाप्त किया जा सकता है। इन विद्रोहियों ने औपचारिक तौर पर स्वयं को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से अलग कर लिया और सरकार के खिलाफ़ भूमिगत होकर सशस्त्र लड़ाई छेड़ दी। [post_ads]

3.  BOKO HARAM:  

बोको हराम नाइजीरिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बनकर उभरा है। इस संगठन का मुख्यालय नाइजीरिया के उत्तरी पूर्वी शहर मैडुगुरी में है। संगठन का पूरा नाम है जमाते एहली सुन्ना लिदावति वल जिहाद है। बोको हराम उस संगठन के लोगों को कहा जाता है, जो पश्चिमी शिक्षा का विरोध कर रहे हैं और पैगंबर मोहम्मद की शिक्षा को विश्वभर में फैलाने को प्रतिबद्ध हैं। इसकी स्थापना 2002 में मुस्लिम धर्मगुरु मोहम्मद यूसुफ ने कही थी। बोको हराम का उद्देश्य नाइजीरिया की सरकार को उखाड़ फेंक इस्लामिक राज्य स्थापित करना है। करीब 18 करोड़ की आबादी वाले नाइजीरिया में बोको हराम को मुस्लिम बहुल इलाकों में समर्थन भी मिलता रहा है। [post_ads]

4. ISIS: 

यह दुनिया का सबसे अमीर आतंकी संगठन है जिसका बजट 2 अरब डॉलर का है। इसने अपने मुखिया को विश्व के सभी मुसलमानों का खलीफा घोषित किया है। विश्व के अधिकांश मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों को सीधे अपने राजनीतिक नियंत्रण में लेना इसका घोषित लक्ष्य है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए इसने सबसे पहले लेवेन्त क्षेत्र को अपने अधिकार में लेने का अभियान चलाया है जिसके अन्तर्गत जॉर्डन, इजरायल, फिलिस्तीन, लेबनान, कुवैत, साइप्रस तथा दक्षिणी तुर्की का कुछ भाग आता हैं। आईएसआईएस के सदस्यों की संख्या करीब 10,000 है।[post_ads]

5. TEHRIK-I-TALIBAN: 

तहरीक-ए-तालिबान जिसे कभी-कभी सिर्फ़ टी-टी-पी या पाकिस्तानी तालिबान भी कहते हैं, पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा के पास स्थित संघ-शासित जनजातीय क्षेत्र से उभरने वाले चरमपंथी उग्रवादी गुटों का एक संगठन है। यह अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान से अलग है हालांकि उनकी विचारधाराओं से काफ़ी हद तक सहमत है। इनका ध्येय पाकिस्तान में शरिया पर आधारित एक कट्टरपंथी इस्लामी अमीरात को क़ायम करना है। इसकी स्थापना दिसंबर 2007 को हुई जब बेयतुल्लाह महसूद​ के नेतृत्व में 13 गुटों ने एक तहरीक (अभियान) में शामिल होने का निर्णय लिया।  तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने घोषणा की कि वे भारत में भी शरिया-आधारित अमीरात चाहते हैं और वहां से लोकतंत्र और धर्म-निरपेक्षता ख़त्म करने के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे कश्मीर में सक्रिय होने के प्रयास कर रहे हैं।[post_ads]

6.  LASHKAR-E-TOIBA: 

लश्कर-ए-तैयबा दक्षिण एशिया के सबसे बड़े इस्लामी आतंकवादी संगठनों में से एक है। हाफिज़ मुहम्मद सईद ने इसकी स्थापना अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में की थी। वर्तमान में यह पाकिस्तान के लाहौर से अपनी गतिविधियां चलाता है, एवं पाक अधिकृत कश्मीर में अनेकों आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर चलाता है। इस संगठन ने भारत के विरुद्ध कई बड़े हमले किए हैं और अपने आरंभिक दिनों में इसका उद्येश्य अफ़ग़ानिस्तान से सोवियत शासन हटाना था। अब इसका प्रधान ध्येय कश्मीर से भारत का शासन हटाना है।[post_ads]

7. TALIBAN: 

 तालिबान आंदोलन जिसे तालिबान या तालेबान के नाम से भी जाना जाता है, एक सुन्नी इस्लामिक आधारवादी आन्दोलन है जिसकी शुरूआत 1994 में दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में हुई थी। तालिबान इस्लामिक कट्टपंथी राजनीतिक आंदोलन हैं। इसकी सदस्यता पाकिस्तान तथा अफ़ग़ानिस्तान के मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को मिलती है। 1996 से लेकर 2001 तक अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के दौरान मुल्ला उमर देश का सर्वोच्च धार्मिक नेता था। उसने खुद को हेड ऑफ सुप्रीम काउंसिल घोषित कर रखा था। तालेबान आन्दोलन को सिर्फ पाकिस्तान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने ही मान्यता दे रखी थी। अफगानिस्तान को पाषाणयुग में पहुंचाने के लिए तालिबान को जिम्मेदार माना जाता है। इस आंदोलन का उद्देश्य था कि लोगों को धार्मिक मदरसों में जाना चाहिए।[post_ads]

 8. AL-QAEDA: 

 अलकायदा की स्थापना वर्तमान समय के सबसे कुख्यात आतन्कवादी ओसामा बिन लादेन ने की। ओसामा बिन लादेन सऊदी अरब की एक निजी बिल्डर कम्पनी के मालिक का बेटा था। जिसके कारण उसने बेहिसाब दौलत का इस्तेमाल किया। अल कायदा की स्थापना कथित इस्लामी धार्मिक संस्था के रूप में हुयी थी, जिसे अमेरिका पर हुए 11 सितम्बर के हमले के बाद आतंकवादी संस्था घोषित कर दिया गया। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के अनुसार इसके संस्थापक ओसामा बिन लादेन को 2 मई 2011 को अमरीकी सेना ने पाकिस्तान में मार डाला। इसके बाद से इस संगठन के नेतृत्वकर्ता के तौर पर डॉक्टर अयमन अल जवाहिरी का नाम सामने आया।[post_ads]

9. HEZBOLLAH:  

हिजबुल्लाह लेबनान बेस्ड आतंकवादी संगठन है। ऐसा माना जाता है कि हिजबुल्लाह वास्तव में लेबनान की सेना से भी अधिक शक्तिशाली है। इस आतंकवादी संगठन की स्थापना मुख्य रूप से लेबनान पर इजरायल के कब्जे के खिलाफ 1982 में की गई थी। हिजबुल्लाह का नेता हसन नसरूल्लाह है और वह लेबनान से सभी पश्चिमी ताकतों को उखाड़ फेंकना चाहता है। हिजबुल्लाह को ट्रेनिंग और धन इरान उपलब्ध कराता रहा है और सीरिया भी समय-समय पर उसकी मदद करता रहता है।[post_ads]

10. FARC: 

 दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठनों में से एक में गिने जाने वाले FARC की स्थापना साठ के दशक में की गई थी। FARC से जुड़े आतंकवादी Marxist-Leninists होने का दावा करते हैं और अपना प्रमुख उद्देश्य साम्राज्यवाद को उखाड़ फेंकना बताते हैं। हत्या, बम विस्फोट, अपहरण और फिरौती वे बड़े पैमाने में लिप्त होने के साथ-साथ वे माद्क पदार्थों के गैरकानूनी व्यापार भी बड़े पैमाने पर करते हैं।[post_ads]

तो दोस्तों हमें उम्मीद है, कि आपको हमारी यह पोस्ट " विश्व का सबसे बड़ा प्रमुख आतंकवादी संगठन, Top 10 Aatankwadi sangathan in the world (World top 10 deadliest terrorist organizations in the world)" पसंद आई होगी। 

इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि आपके दोस्तों को भी इस पोस्ट " विश्व का सबसे बड़ा प्रमुख आतंकवादी संगठन, Top 10 Aatankwadi sangathan in the world (World top 10 deadliest terrorist organizations in the world)" के बारे में पता चल सके। 

 यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे Comment बॉक्स में हमें बताएं।

Tag : Organizations,World Knowledge,General Knowledge (GK), Terrorist

COMMENTS

नाम

कान्तिकार्तिक यादव,1,Adsense,2,Alience,1,Bank Knowledge,1,Bhajan,46,Biodata,1,Blogger Templates,22,BLOGGING,64,Body Modifications,6,Border,1,CG Bhojli Geet,1,CG Hostel Superintendent syllabus,1,CG Knowledge,2,CG Lok Geet,52,CG Movie Lyrics,3,CG Suwa Geet,3,Cgnews,3,Chandrayan,1,Changes,1,Cinema,1,Coding,6,Computer,11,Computer Fundamental,9,Courses,1,CSS,13,Darshniy Sthal,1,DCA,1,Desh Bhakti,8,Dilip Sadangi,1,District Dhamtari (CG),1,Download,3,Dukalu Yadav,3,Durga Jas Geet,25,Earning,2,Exam Preparations,5,Festivals,1,Files,1,Films,1,Forms,2,Fruits & Juices,1,Garima Diwakar,1,General Knowledge,28,Gk,6,Godna,1,Google Products,7,Gorelal Barman,1,Government,12,Helth Care,4,Hindi,1,Hindi kahaniyan,3,Hindi Song Lyrics,14,History,8,Holi Geet,1,HTML,17,IAS,1,Internet,1,Kanti Kartic Yadav,1,KANTIKARTIK YADAV JAS GEET,1,Kavita Kosh,9,Keyword Research Tools,1,Khanij,1,Khanij Sansadhan,1,Krishana bhajan,1,larics,7,Lifestyle,2,Loc Geet,25,Lows,2,lyrics,69,Mahabharat,6,Mango Fruits,1,Medical Knowledge,2,Medicine,2,Mehndi,1,Microsoft Office,1,Mobile,2,Mohummad Rafi,1,Movie,1,Ms Excel,1,Namami Datt,1,Nature,1,Navic,1,NEWS,7,Organizations,1,Pain killer,1,Panchtantra ki kahani,3,Parmanand Katholiya,1,PGDCA,1,Pierchings,1,Populor,1,Pratha,2,Product Keys,2,Recipy / Pakwan,1,Requirements,1,Roop Kumar Rathod,1,Sahitya Lekh,13,Satellite's,6,Satnam Bhajan (CG),7,Screen Recorder,1,Search Engine Optimization (SEO),27,Security,2,Security Guard Services,1,Sergery,1,Services,1,Sex,2,Sharad Mor Sati Maa Song Lyrics,1,Shiv Shankar Bhajan,2,Softwares,2,Sonu Nigam,1,Space News,1,Sree Radha Bhajan,2,Story,3,Sunil Soni,1,Suraj Singh Joshi,1,Swarna Diwakar,1,Syllabus,2,Tatoo,4,Tatoo & Pierchings,1,Taurist,1,Telicome India,1,Templates,19,Temple,1,Terrorist,1,Tips & Tricks,8,Traditional Punjabi Dholki Songs Lyrics,1,Vaivahik,1,War,6,Web Browser,1,WEBSITE,62,Windows,1,World Knowledge,1,Youtube,2,
ltr
item
Gyan Ka Phool: विश्व का सबसे बड़ा प्रमुख आतंकवादी संगठन, Top 10 Aatankwadi sangathan in the world (World top 10 deadliest terrorist organizations in the world)
विश्व का सबसे बड़ा प्रमुख आतंकवादी संगठन, Top 10 Aatankwadi sangathan in the world (World top 10 deadliest terrorist organizations in the world)
विश्व का सबसे बड़ा प्रमुख आतंकवादी संगठन, Top 10 Aatankwadi sangathan in the world (World top 10 deadliest terrorist organizations in the world)
Gyan Ka Phool
https://gyankaphool.blogspot.com/2024/03/top-10-aatankwadi-sangathan-in-world.html
https://gyankaphool.blogspot.com/
https://gyankaphool.blogspot.com/
https://gyankaphool.blogspot.com/2024/03/top-10-aatankwadi-sangathan-in-world.html
true
4550973532095077218
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content